सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart meters generating erroneous bills electricity consumers upsets in Bareilly

Bareilly News: गलत बिल उड़ा रहे स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के दिमाग का फ्यूज, रोज आ रहीं एक हजार शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली निगम के स्मार्ट मीटर से जो बिल आ रहे हैं, उसे देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ रहे हैं। निगम के कार्यालय में रोजाना एक हजार शिकायतें पहुंच रही हैं। बावजूद इसके उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

Smart meters generating erroneous bills electricity consumers upsets in Bareilly
स्मार्ट मीटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में फ्यूज उड़ने के चलते बिजली गुल होने को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले विद्युत निगम की ओर से जारी होने वाले स्मार्ट मीटर के गलत बिल उपभोक्ताओं के दिमाग की भी बत्ती गुल कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर रोज करीब एक हजार शिकायतें आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर बिल से संबंधित होती हैं। किसी के बिल पर दूसरे का आठ महीने का बकाया जुड़कर आ रहा है, तो एक उपभोक्ता के बिल पर बलिया के उदयराज का नाम दिख रहा है।

Trending Videos

 
मंगलवार को बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे सुभाषनगर के आदित्य कुमार ने बताया कि घर में सिर्फ दो पंखे चलते हैं। बिल माइनस 2200 रुपये दिख रहा है। छोटी बाजार के हरपाल मौर्य ने बताया कि 20 मार्च 2026 को कनेक्शन ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। बिल जीरो करने के लिए 10 हजार रुपये जमा कर दिया गया। घर का ताला बंद है और आठ दिन में बिल 115 रुपये हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल का मेसेज नहीं आता 
गंगापुर की चीनी वाली गली में रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि गली में सभी लोगों के घर पर मीटर लगे हैं। बिल का मेसेज नहीं आता। इस वजह से पता ही नहीं चल पाता कि बकाया कितना हो गया है। उन्होंने बिल भी ज्यादा आने की बात कही। 

गंगानगर के दीनदयाल पांडेय ने बताया कि हर महीने औसतन 2300 रुपये का बिल आता है। मार्च में यह बढ़कर 38 हजार का आ गया। बिल सही कराने के लिए अब चक्कर लगा रहे हैं। शाहदाना के सैफ ने बताया कि दो दिन पहले बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। 

बिल में खामियों की भरमार 
गुलाबनगर के चौधरी मोहल्ला निवासी अनिल अवस्थी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिल में खामियों की भरमार है। बिल पर बस्ती के उदयराज का नाम दिख रहा है। सोलर पैनल लगा होने के बाद भी एक दिन में 800 रुपये का बिल जनरेट हो गया। स्टेटमेंट में एक दिन के दो बिल दिख रहे हैं। 

तीन मीटर बदलवाए, दिक्कत दूर नहीं 
संजय नगर के रहने वाले जसप्रीत सिंह ने बताया कि अब तक वह तीन स्मार्ट मीटर बदलवा चुके हैं। खामियों का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। पिछले नौ माह से किसी दूसरे का बिल मेरे बिल में जुड़कर आ रहा है। जमा न करने पर लाइट काट दी गई। 

सोलर पैनल लगाने के बाद भी कम नहीं हुआ बिल
जीजीआईसी रोड के पास रहने वाले राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि नवंबर 2025 से बिल नहीं आ रहा है। घर पर सोलर पैनल भी लगे हैं, इसके बाद भी मार्च में अचानक से 10 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। बिजली निगम के कार्यालय आने पर कोई समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है।

अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार ने बताया कि बिल से संबंधित जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को एप इंस्टॉल करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed