सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers Outraged Over Municipal Corporation Action in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ किसानों में रोष, किसान एकता संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसानों ने नगर निगम की कार्रवाई पर विरोध जताया। किसानों ने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें अतिक्रमण हटाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। 

Farmers Outraged Over Municipal Corporation Action in Bareilly
किसानों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में दुग्ध डेयरी संचालकों और किसानों ने नगर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का गंभीर आरोप लगाया है। किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को नगर आयुक्त संजीव मौर्य को एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल डेयरी किसानों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि रसूखदार दुकानदारों और सड़क घेरकर व्यापार करने वालों की तरफ नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं।

Trending Videos


राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी आए दिन जेसीबी लेकर हवाई अड्डा गेट के समीप पहुंच जाते हैं और किसानों को जमीन खाली करने के लिए डराते-धमकाते हैं। किसान सड़क के किनारे गड्ढों में और मुख्य मार्ग से दूर अपना कारोबार कर रहे हैं, फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को याद दिलाया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में हवाई अड्डा गेट से टोल प्लाजा तक पदयात्रा निकाली जा चुकी है और जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed