सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son and daughter-in-law kill father over property dispute in Bareilly

UP News: बरेली में जमीन के लिए पिता को मार डाला, आरोपी बेटा और बहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे के विवाद में 60 वर्षीय किसान पर उनके बेटा और बहू ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी बेटा-बहू के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं।

Son and daughter-in-law kill father over property dispute in Bareilly
डालचंद्र राठौर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटा और बहू ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल की उपचार के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी बेटा-बहू के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले को हत्या की धाराओं में बदल दिया है।



पुलिस के मुताबिक, ढकनी गांव निवासी डालचंद्र राठौर की पत्नी पुष्पा, बेटा गोपी व बहू ज्ञान देवी के बीच सोमवार सुबह बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। बेटा और बहू जमीन बेचने का भी दबाव बना रहे थे। विवाद के दौरान गोपी और ज्ञान देवी मिलकर पुष्पा को पीटने लगे। डोरीलाल अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे। आरोप है कि गोपी और ज्ञान देवी ने डोरीलाल को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी बेटा-बहू भागे 
बेटा-बहू ने हॉकी और धारदार हथियार से डोरीलाल पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे डालचंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी बेटा-बहू घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने डालचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि व गोपी और ज्ञान देवी के खिलाफ व दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed