सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanitation workers threw bangles at the City Health Officer and created a ruckus in Bareilly

Bareilly News: सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, गिरेबान पकड़ा, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली नगर निगम में सोमवार को संविदा सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में हंगामा किया। कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगा है।

Sanitation workers threw bangles at the City Health Officer and created a ruckus in Bareilly
सफाई कर्मचारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर चूड़ियां फेंकी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में नगर निगम सोमवार को उस समय जंग का मैदान बन गया, जब मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश के साथ न केवल अभद्रता की और उनका गिरेबान पकड़ा, बल्कि एक महिला की ओर से लाए गए डिब्बे से चूड़ियां निकालकर उनके मुंह पर भी मार दीं। 





घटना के वक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। दफ्तर में अचानक हुए इस बवाल के बाद नगर निगम परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य विभागों के कर्मचारी भी अपने कमरों से बाहर निकल आए। हंगामे और नारेबाजी के बाद कर्मचारी नेता आशीष कुमार अपने करीब 20 साथियों के साथ मौके से वापस चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत नगर आयुक्त संजीव मौर्य को दी गई, जिसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर, कर्मचारी नेता आशीष कुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे लोग केवल शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने गए थे। 

विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को मिल रहा कम मानदेय 
उन्होंने कर्मचारियों की समस्या साझा करते बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में तैनात संविदा कर्मचारियों को सरकारी आदेश के अनुसार 13 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें केवल 7500 रुपये ही दिए जा रहे हैं, जिसका कर्मचारी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का कहना है कि ये संविदा कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से रखे गए हैं और स्वास्थ्य विभाग का इनसे सीधा कोई लेना-देना नहीं है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण दिनभर नगर निगम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अन्य संगठनों ने किया घटना का विरोध
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ घटना को गलत बताते हुए इसका विरोध किया है। अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ ऐसी व्यवहार करना सही नहीं है। अगर कोई समस्या है तो उसे बैठकर सुलझाया जा सकता है। अधिकारी का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed