सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA seals two hotels in Bareilly After Lucknow fire incident

UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में बड़ी कार्रवाई, दो होटल सील, कोचिंग सेंटरों और मॉल में जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध रूप से संचालित होटलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सेटेलाइट बस अड्डे के पास रजानी होटल और सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट सील किए गए। इनमें वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अग्निसुरक्षा इंतजाम नहीं थे। 

BDA seals two hotels in Bareilly After Lucknow fire incident
होटल सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) सतर्क हो गया है। शासन से मिले कड़े निर्देशों के बाद बीडीए की टीम ने अवैध और बिना एनओसी के संचालित होटलों और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इसी कड़ी में मंगलवार को बीडीए ने सेटेलाइट बस अड्डा स्थित रजानी होटल को सील कर दिया। यह होटल बिना वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित पाया गया। इसके साथ ही सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट को भी सील किया किया है। यहां अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। 



विज्ञापन
विज्ञापन

BDA seals two hotels in Bareilly After Lucknow fire incident
होटल सील - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई से मची खलबली 
लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए बरेली जिला प्रशासन इस समय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सेटेलाइट बस अड्डे जैसे व्यस्त इलाके में स्थित रजानी होटल में बिना एनओसी गतिविधियां चलने की शिकायत पर बीडीए की टीम मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अचानक हुई इस छापेमारी और कार्रवाई से होटल प्रबंधन और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में खलबली मच गई। बीडीए की टीम ने रजानी होटल और सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट को सील कर दिया। 

पुलिस बल मुस्तैद रहा 
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। बीडीए के अधिकारियों ने होटल के सभी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आवश्यक एनओसी न मिलने पर तत्काल प्रभाव से पूरी इमारत को सील करने की कार्रवाई पूरी की गई। 
विज्ञापन

अन्य होटलों पर भी हो सकती है कार्रवाई 
सूत्रों के मुताबिक, शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे तमाम होटल और लॉज धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिनके पास न तो फायर विभाग की एनओसी है और न ही बीडीए से स्वीकृत नक्शा। लखनऊ हादसे के बाद शुरू हुआ यह सीलिंग अभियान आने वाले दिनों में और तेज होने की उम्मीद है। बीडीए अधिकारियों का साफ कहना है कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य होटलों पर भी जल्द ही इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BDA seals two hotels in Bareilly After Lucknow fire incident
बीडीए उपाध्यक्ष और पुलिस अफसरों ने कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद

बीडीए उपाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण 
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने मंगलवार सुबह से शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सौम्या पांडे ने सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाईं। उन्होंने संचालकों को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। पांडे ने संस्थानों के दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की बारीकी से जांच की। कई कोचिंग सेंटरों में मानक पूरे नहीं थे। उपाध्यक्ष ने संचालकों से तत्काल एनओसी और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। 

इस कार्रवाई में बीडीए टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से शहर के संचालकों में हड़कंप मच गया। सौम्या पांडे ने स्पष्ट किया कि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed