{"_id":"6a3a36f796855b483a06888f","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-sweet-shop-near-the-air-force-gate-cylinder-explodes-in-bareilly-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एयरफोर्स गेट के पास मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटा, दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एयरफोर्स गेट के पास मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटा, दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाई
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के इज्जतनगर में मंगलवार तड़के एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान एलपीजी सिलिंडर भी फट गया। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मिठाई की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके में बैरियर वन चौकी नैनीताल रोड पर मंगलवार तड़के मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान मौके पर सिलिंडर भी फट गया। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग की घटना से इलाके में अफरातफरी मची रही।
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि एयरफोर्स गेट के पास पी कुमार नाम की मिठाई की दुकान व स्टोर में मंगलवार तड़के आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने लगा। उस समय आसपास की दुकानें बंद थीं। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम आने से पहले अंदर रखे एलपीजी के सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गए। एक सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। तब आसपास घरों से भी लोग बाहर आ गए। थोड़ी देर में अग्निशमन टीम पहुंच गई। एक के बाद एक करके छह गाड़ियों से पानी डालकर आग को बुझाया गया।