{"_id":"6a3a2a589a7c7c773a009c38","slug":"police-arrested-cattle-smuggler-in-encounter-in-bareilly-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर जाहिद को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर जाहिद को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोमवार रात पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ के बाद आरोपी जाहिद उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अजीम मौके से भागने में सफल रहा।
मुठभेड़ में एक सिपाही विकास भी घायल हुआ है। घायल सिपाही और आरोपी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पशु तस्करों की एक बाइक भी मौके से बरामद की। जाहिद उर्फ अंडा के खिलाफ भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब फरार हुए अजीम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ का विवरण
सोमवार रात भोजीपुरा पुलिस पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना जाहिद उर्फ अंडा और उसके साथी अजीम से हुआ। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जाहिद उर्फ अंडा के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।