{"_id":"6a63b1c9fb5a179e39097504","slug":"son-kills-father-who-intervened-in-a-quarrel-between-him-and-his-wife-bareilly-news-c-4-bly1015-932155-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झगड़ा कर रहे थे बेटा-बहू, बीचबचाव करने पहुंचे पिता को बेटे ने मार डाला, सीने में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झगड़ा कर रहे थे बेटा-बहू, बीचबचाव करने पहुंचे पिता को बेटे ने मार डाला, सीने में घोंपा चाकू
Sat, 25 Jul 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:11 AM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव तैयतपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसने चाकू से पिता के सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इसके बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव तैयतपुर में शुक्रवार सुबह बाबूराम ने चाकू से गोदकर अपने पिता रामदीन (70 वर्ष) की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे बाबूराम और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। रामदीन बीचबचाव कराने पहुंचे तो बाबूराम ने रामदीन के सीने पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाबूराम घर से भाग गया।
विज्ञापन
शराब पीने का आदी है आरोपी
गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र राजमिस्त्री का काम करते थे। बाबूराम शराब पीने का आदी है और घटना के वक्त भी वह नशे में था। बाबूराम की एक बहन भी गांव में ही वीरपाल से ब्याही है। घटना के बाद वीरपाल भी ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन
रामदीन के एक बेटे जसवंत की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मौके से आला कत्ल बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर कोई तहरीर नहीं आती है तो पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।