फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sushmita Sen and Sanjay Mishra were awarded honorary degrees at Invertis University in Bareilly

Bareilly News: सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मानद उपाधि, बरेली में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

Sat, 17 Jan 2026 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अभिनेता संजय मिश्रा को सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को मानद उपाधि प्रदान की गई। समारोह में 77 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया। 23 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। 

विज्ञापन
Sushmita Sen and Sanjay Mishra were awarded honorary degrees at Invertis University in Bareilly
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में मौजूद अतिथिगण - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को वर्ष 2024-25 के 77 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया। 23 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। समारोह में कुल 600 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.उमेश गौतम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह जिस पद पर रहें, उसके साथ न्याय करें। काम में अनुशासन होना बहुत जरूरी है। अगर इतिहास लिखना है तो जोश और जुनून हमेशा बनाए रखें। 
विज्ञापन


प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम ने कहा कि माता-पिता के दिए संस्कारों पर चलने वाले युवा ही भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। इस अवसर पर दोनों ने मिलकर विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल से नवाजा। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से इन्वर्टिस का एलुमिनाई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। दीक्षांत से पहले परेड निकालर, झंडे भी फहराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम में पूर्व मिस यूनिवर्स व बालीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन, दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा व पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू को डाक्टरेट को मानद उपाधि दी गई। इसके अलावा वरिष्ठ बैंकिंग अधिकारी तापस दास को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2024-25 सत्र के 600 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं।

जो सीखा है, अब इस्तेमाल करने का समय..
राष्ट्रीय नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित वरिष्ठ अभिनेता संजय मिश्रा उपाधि प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि मकसद मायने रखता है, रास्ते में आने वाले संघर्ष को कोई याद नहीं रखता।

जैसा सोचा है वैसी ही नहीं चलेगी जिंदगी..
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कहा कि पढ़ाई करते हुए जो फार्मूले सीखे हैं, अब उन्हें इस्तेमाल करने का समय है। उन्होंने कहा कि आपने जैसा सोचा है, जिन्दगी वैसे ही नहीं चलती। जीवन को पढ़ते रहना जरूरी है।

जीवन में किसी भी निर्णय पर पछतावा मत करो..
पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के साथ संतुष्टि बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि असफलता से कभी भी डरना नहीं चाहिए। यही डर सफलता में सबसे बड़ी बाधा है। डर केवल सतर्क रखने के लिए जरूरी है। जीवन में किसी भी निर्णय पर पछतावा मत करो, पछतावे से नकारात्मकता आती है।

36 को मिला स्वर्ण, 35 को मिला रजत पदक
विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल से नवाजा गया। साथ ही साथ अन्य छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। जिसमें 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 35 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल, 19 विद्यार्थियों को ब्रांज मेडल और 23 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। कुल मिलकर 600 छात्रों को डिग्री बांटी गई।

इनकी भी रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संरक्षक केके गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष सोनल गौतम, कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, कुलसचिव संतोष कुमार, डीन इंजीनियरिंग एवं एजुकेशन प्रो. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट प्रो. मनीष गुप्ता, पत्रकारिता विभाग डीन डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डीन लॉ प्रो. रीना जायसवाल, डीन मानविकी एवं व्यवहारिक विज्ञान प्रो. पीपी सिंह, कृषि विभाग डीन डॉ. एसएस त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed