फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team arrives to exhume body buried in field; rain hinders operations

Bareilly News: खेत में दफन शव निकालने पहुंची टीम, बारिश बनी बाधा

Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to exhume body buried in field; rain hinders operations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलीगंज। इलाके के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा की हत्या कर शव खेत में दबाने की घटना का जल्दी खुलासा हो सकता है। डीएम ने शव निकालकर पोस्टमाॅर्टम कराने की अनुमति दी है। पुलिस सोमवार शाम नायब तहसीलदार को साथ लेकर खोदाई करने पहुंची, पर बारिश बाधा बन गई। मंगलवार को खोदाई की जाएगी।
गांव निवासी ग्रामीण ने फोन कॉल पर पुलिस से शिकायत की थी कि प्रेम प्रसंग के चलते हाईस्कूल की छात्रा को उसके परिवार के लोगों ने ही मार दिया है। उसके शव को अपने ही खेत में दफना दिया है। पुलिस ने दबिश दी तो छात्रा के माता-पिता घर से भाग निकले। पुलिस ने छात्रा के चाचा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, चाचा ने भतीजी के लापता होने का राज खोल दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डीएम से शव निकालने की अनुमति ले ली है।
सोमवार शाम नायब तहसीलदार दीप्ति सिंह राजस्व विभाग की टीम व पुलिस को साथ लेकर खेत में उस जगह पहुंचीं, जहां शव दबाने का दावा किया गया था। मजदूरों की मदद से शव को तलाशने के लिए खोदाई शुरू कराई गई। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और काम रोकना पड़ा। घंटेभर इंतजार के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed