{"_id":"69bb1d5cb8d21f18340b0f04","slug":"the-exam-started-with-a-delay-of-45-minutes-bareilly-news-c-4-bly1053-846232-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 45 मिनट की देरी से शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 45 मिनट की देरी से शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं में लापरवाही नहीं थम रही। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गरगईया व विशनपुर में बुधवार को परीक्षा देरी से शुरू हुई। एसडीएम उदित पंवार ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच के आदेश दिए। मौके पर जाकर जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी है।
प्राथमिक विद्यालय गरगईया में पेपर 45 मिनट की देरी से शुरू हो पाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जकिया अंसारी ने प्रकरण पर कहा कि प्रश्नपत्रों की अलग-अलग गिनती करने में समय लग गया। इसी वजह से परीक्षा में देरी हुई। स्कूल में प्रार्थना तक नहीं कराई जा सकी।
प्राथमिक विद्यालय विशनपुर में स्थिति और भी खराब पाई गई। यहां सुबह 9:40 बजे तक सफाई कर्मी कमरों में झाड़ू लगा रही थी। इंचार्ज अध्यापिका राधा गंगवार स्कूल से नदारद थीं। शिक्षामित्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र इंचार्ज मैम के पास ही हैं, इसलिए परीक्षा शुरू नहीं हो सकी है।
इंचार्ज अध्यापिका राधा गंगवार सुबह 9:58 बजे स्कूल पहुंचीं, लेकिन जल्दबाजी में उन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय के बजाय हिंदी और अंग्रेजी के पेपर खोलकर सार्वजनिक कर दिए। कक्षा तीन के प्रश्नपत्र स्कूल में उपलब्ध ही नहीं थे, जिसके कारण शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर आए पेपर से परीक्षा करानी पड़ी।
एसडीएम उदित पंवार ने खंड शिक्षाधिकारी सत्यदेव सिंह को जांच के लिए भेजा। खंड शिक्षाधिकारी सत्यदेव सिंह ने स्पष्ट किया है कि विशनपुर स्कूल की इंचार्ज से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने भी सभी को समयबद्धता और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos