सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl was molested by young men

Bareilly News: बच्ची के साथ युवकों ने की छेड़खानी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The girl was molested by young men
विज्ञापन
क्योलड़िया। एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

पीड़ित मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बृहस्पतिवार को आठ वर्षीय बेटी को दो ग्रामीण बाबू व हरवंश गांव में कहीं ले गए। वहां उसके साथ छेड़खानी की। काफी देर तक मासूम के घर न पहुंचने पर उसकी मां ढूंढने पहुंची तो मासूम रोती हुए घर आ रही थी। मासूम ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस पर वह अपनी बेटी को लेकर आरोपियों के घर पहुंची तो आरोपियों के परिजनों ने धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
किशोरी को ले जाने पर युवक व उसके भाई पर केस दर्ज

भुता। एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को दूसरे गांव का युवक व उसका भाई ले गया। किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को दोनों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। उसी समय ग्राम डभौरा निवासी धीरज अपने भाई विशाल के सहयोग से बेटी को ले गया। दोनों घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया, तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed