{"_id":"6a6e52a8dbb02ea87709fbed","slug":"the-intoxication-of-friendship-grips-the-market-bareilly-news-c-4-bly1015-937198-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार पर दोस्ती का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार पर दोस्ती का खुमार
Sun, 02 Aug 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फ्रेंडशिप डे रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। कुतुबखाना, अय्यूब खां चौराहा, सिविल लाइंस और डीडीपुरम के बाजार में इस बार मोती, चार्म और चेन स्टाइल फ्रेंडशिप बैंड खूब बिक रहे हैं। बच्चों से लेकर युवा तक अपनी पसंद का बैंड चुनने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार डिजाइनर और प्रीमियम बैंड खूब बिक रहे हैं।
श्यामगंज के गिफ्ट विक्रेता राहुल ने बताया कि उनकी दुकान पर सबसे ज्यादा चेन व मोतियों वाले कस्टमाइज बैंड बिके हैं। इनमें अक्षर वाले मोतियों से नाम लिखे जाते हैं। सामान्य बैंड 20 से 50 रुपये, डिजाइनर बैंड 100 से 250 रुपये और प्रीमियम गिफ्ट पैक 300 से 500 रुपये तक बिक रहे हैं।
बड़ा बाजार के दुकानदार राहुल अग्रवाल ने बताया कि अब सिर्फ बैंड ही नहीं, बल्कि दोस्तों के लिए लोग गिफ्ट हैंपर भी खरीद रहे हैं। यही वजह है कि उनकी दुकान से चॉकलेट बॉक्स, कॉफी मग, की-रिंग और छोटे गिफ्ट हैम्पर की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
पॉकेट मनी से खरीद रहे गिफ्ट
फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए बच्चे, किशोर व युवा अपनी पॉकेट मनी से बैंड, चॉकलेट, की-रिंग और छोटे-छोटे गिफ्ट खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, बच्चे कीमत से ज्यादा इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि उनका तोहफा दोस्त को पसंद आए। कोई बेस्ट फ्रेंड लिखा बैंड चुन रहा है तो कोई दोस्त के पसंदीदा रंग का गिफ्ट खरीद रहा है। उनका कहना है कि महंगे उपहार से ज्यादा दोस्ती की भावना मायने रखती है।