सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The noose will tighten around the partners of the firm that purchased the college land.

Bareilly News: कॉलेज की जमीन खरीदने वाली फर्म के साझीदारों पर कसेगा शिकंजा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The noose will tighten around the partners of the firm that purchased the college land.
विज्ञापन
बरेली। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन बेचने वाले डॉ. न्यूटन एम परमार व सुनील मसीह और जमीन खरीदने वाले हरीश अरोरा के साथ ही क्षितिज इंटरप्राइजेज फर्म पर भी डीआईओएस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब क्षितिज इंटरप्राइजेज के साझीदार भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। मुकदमे में इनका नाम बढ़ाने की तैयारी है।
Trending Videos

पुलिस ने जीएसटी विभाग से जानकारी जुटाई तो पता चला कि कॉलेज की जमीन खरीदने वाली फर्म क्षितिज इंटरप्राइजेज में हरीश अरोरा के साथ सुमित भारद्वाज, रविंद्र कुमार व रामबाबू सिंह भी साझीदार हैं। रिपोर्ट में भले ही हरीश का ही नाम खुला है, लेकिन पुलिस का मानना है कि फर्म के नाम लीज होने पर जिम्मेदारी सभी साझीदारों की है। बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के भाव लीज पर दिए जाने की आशंका में अब सभी आरोपियों और फर्म के खातों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का खेलकूद बाधित : खेल मैदान पर दीवार खड़ी किए जाने से छात्राओं का खेलकूद भी बाधित हो गया है। बताते हैं कि इस जमीन पर शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी थी। इससे छात्राओं की पढा़ई पर बुरा असर पड़ता। छात्राओं को उम्मीद है कि उनके कॉलेज का खेल मैदान उन्हें वापस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed