सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thief Caught in Bareilly Using Yaksha App he Swallows Stolen Bracelet

UP: बरेली में यक्ष एप से पकड़ा गया चोर, गिरफ्तार होते ही निगल गया चोरी का ब्रेसलेट; पुलिस ने कराया एक्सरे

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

चोरों के अजीबोगरीब किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन बरेली में चोर ने ऐसी करतूत की, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने चोरी का ब्रेसलेट निगल लिया। इस पर पुलिस आरोपी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उसका एक्सरे कराया। 

Thief Caught in Bareilly Using Yaksha App he Swallows Stolen Bracelet
आरोपी सिकंदर ने निगला चोरी का ब्रेसलेट - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार

बरेली शहर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोर ने जितनी चालाकी दिखाई, पुलिस उससे ज्यादा होशियारी से उसके पीछे पड़ गई और अब उसे जेल भेजने से पहले माल रिकवरी करने की जुगत में है। सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर चोरी की घटना हुई। चोर उनके घर में दूसरे की छत से होकर उतरे और दरवाजा खोलकर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे से शिकायत की। 

Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर 
पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। इस पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने यक्ष एप के जरिए जब सीसीटीवी फुटेज में आ रहे चोरों का मिलान किया तो पता चला एक चोर हाजियापुर निवासी सिकंदर और दूसरा उसका साथी बिथरी निवासी मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने निगल लिया चोरी का ब्रेसलेट
गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चोरी का ब्रेसलेट कलाई में पहन रखा था। उसने तुरंत ही वह ब्रेसलेट मुंह में डालकर पानी पी लिया और निगल गया। पुलिस भी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई और वहां उसका एक्सरे करवा दिया। इसमें ब्रेसलेट उसके पेट में मौजूद दिख रहा है। अब पुलिस चोर का पेट खाली होने का इंतजार कर रही है। वरना ऑपरेशन के जरिए इस ब्रेसलेट को निकालने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed