{"_id":"6a2ef7bb5298e5eb1600e355","slug":"trust-in-governance-strengthens-when-schemes-are-implemented-on-the-ground-rajesh-bareilly-news-c-4-bly1053-905341-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाएं जमीन पर उतरने से मजबूत होता शासन पर विश्वास : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाएं जमीन पर उतरने से मजबूत होता शासन पर विश्वास : राजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। चौपुला रोड स्थित रोटरी भवन सभागार में रविवार को हुए भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में लोगों ने यह अनुभव किया कि विकास केवल बड़े घोषणापत्रों या सरकारी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रह सकता। जब योजनाएं जमीन पर उतरती हैं तो नागरिकों का शासन पर विश्वास मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि विकास के मोर्चे पर देश ने आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दी। सड़क, रेल, हवाई संपर्क, मेट्रो, लॉजिस्टिक नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी और ग्रामीण पहुंच में तेजी से विस्तार हुआ। बेहतर सड़कों, सिंचाई सुविधाओं, इंटरनेट और बाजारों से जुड़ाव की वजह से गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। शहरों को आधुनिक परिवहन प्रणाली से सशक्त बनाया जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी को शासन सुधार के उपकरण के रूप में अपनाने का प्रयास किया गया। डिजिटल सेवाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, वित्तीय समावेशन और पारदर्शी प्रशासनिक प्रणालियों ने नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान सुनील पाल, देवेंद्र यादव, अमित पंत, सुरेंद्र सिंह विष्ट, राजीव सिंघल, गिरीश ओबरोय, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश गोयल, अभिनव अग्रवाल, कुमार तनय आदि मौजूद रहे।