सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TT Accused of Pushing Passenger from Moving Train at Bareilly Junction

Bareilly News: बरेली जंक्शन पर चलती ट्रेन से यात्री को दिया धक्का, गंभीर रूप से घायल; टीटी पर आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय शैलेश बुधवार को ट्रेन से बरेली आ रहे थे। चेकिंग के दौरान टिकट न मिलने पर टीटी ने उनसे 3500 रुपये जुर्माने की मांग की। जुर्माना कम करने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि टीटी ने उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। 

TT Accused of Pushing Passenger from Moving Train at Bareilly Junction
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शैलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में चलती ट्रेन से एक यात्री को धक्का देने का मामला सामने आया है। घायल यात्री ने चेकिंग के दौरान टीटी पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है। घायल यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

Trending Videos


शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथोड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय शैलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शैलेश ने आरोप लगाया कि बुधवार को वह अवध असम एक्सप्रेस से शाहजहांपुर से बरेली कमिश्नरी कोर्ट में तारीख लेने आ रहे थे। इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र में टिकट चेकिंग के दौरान टीटी संतोष कुमार ने उन्हें पकड़ लिया और 3500 जुर्माने की मांग की। शैलेश के मुताबिक, जब उन्होंने जुर्माना कम करने की बात कही तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान टीटी ने गुस्से में आकर उन्हें चलती ट्रेन से बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: बीडीए कॉलोनी के विवादित क्षेत्र की नए सिरे से होगी पैमाइश, नगर निगम ने भवनों पर लगाए थे लाल निशान

पैर में फ्रैक्चर, शरीर में कई जगह गंभीर चोटें
चलती ट्रेन से गिरने के कारण शैलेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया। कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पत्नी पूनम ने अस्पताल पहुंचकर रोते हुए कहा कि अगर उनके पति के पास टिकट नहीं था तो वे जुर्माना भरने को तैयार थे, लेकिन इस तरह धक्का देना जानलेवा साबित हो सकता था। बताया कि शैलेश जन सेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में सिर्फ पति-पत्नी ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed