{"_id":"69dccc7e678cf252c2088a7b","slug":"two-hundred-bigha-wheat-crop-reduced-to-ashes-due-to-fire-in-baheri-area-of-bareilly-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहेड़ी इलाके में आग लगने से मचा हाहाकार, 200 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहेड़ी इलाके में आग लगने से मचा हाहाकार, 200 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के सिगौती गांव में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने कई खेतों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हाहाकार मच गया।
गेहूं के खेतों में लगी आग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के सिगौती गांव में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
Trending Videos
बरेली और किच्छा से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया और किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए, बहेड़ी के अलावा बरेली और किच्छा से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

आग बुझाने में जुटी कई टीमें
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलाया गया था। फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।

किसानों को भारी नुकसान
इस भीषण अग्निकांड से सिगौती गांव के कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। करीब 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। यह फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।