सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   passengers die after falling from a moving train at Bareilly Junction

UP News: बरेली जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर प्रयागराज के फार्मासिस्ट की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली जंक्शन पर सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरकर एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई। वह प्रयागराज के रहने वाले थे। पत्नी के साथ अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

passengers die after falling from a moving train at Bareilly Junction
फार्मासिस्ट विजय कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जंक्शन पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 51 वर्षीय फार्मासिस्ट विजय कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। प्रयागराज निवासी विजय कुमार कौशांबी जनपद में तैनात थे। घटना के वक्त पत्नी भी उनके साथ सफर कर रही थीं। हादसे के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Trending Videos




प्रयागराज की रहने वाली अंजना राय ने बताया कि वह अपने पति  51 वर्षीय विजय कुमार के साथ इज्जतनगर स्थित कर्मचारी नगर में अपनी बहन वंदना के घर आई थीं। वंदना काफी समय से बीमार चल रही हैं। उन्हें देखने बाद अंजना पति के साथ प्रयागराज वापस जा रही थीं। दोनों त्रिवेणी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झटका लगने पर ट्रेन से गिरे 
जब ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तब विजय कुमार ने पत्नी से वॉशरूम जाने की बात कही। बताया जाता है कि वॉशरूम की ओर जाते समय अचानक उन्हें झटका लगा और वह ट्रेन से नीचे गिर गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। एक यात्री ने उन्हें गिरते देखा और तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय कुमार कौशांबी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। अचानक हुई मौत से परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed