सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances Husband Alleges Murder in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- हादसे में गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ जमीन की पैमाइश के लिए जा रही थी। मृतका के पति ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे में महिला की मौत हुई है।  

Woman Dies Under Suspicious Circumstances Husband Alleges Murder in Bareilly
नन्हीं देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में सोमवार को जमीन की पैमाइश कराने जा रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


शिवराजपुर निवासी मुकेश की पत्नी नन्हीं देवी (38 वर्ष) सोमवार सुबह दस बजे अपने बेटे अजीत के साथ जरौल से इटौरिया गांव के बीच सड़क पर जा रही थीं। पुलिस के अनुसार, अजीत की बाइक सड़क किनारे पड़े एक खंभे से टकरा गई। इससे नन्हीं देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने बताया कि शिवराजपुर में उनकी पैतृक जमीन पर शाहजहांपुर के कुछ लोग दो वर्षों से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले वर्ष आरोपियों ने अजीत के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनका हाथ टूट गया था। जून 2025 में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस वर्ष मुकेश को गेहूं की फसल काटने से रोका गया था। प्रशासन ने फसल कटवाकर पैसे ग्राम प्रधान के पास जमा कराए थे और पैमाइश के बाद पैसे देने को कहा था।

विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के अलग-अलग दावे
मुकेश ने बताया कि राजस्व विभाग ने सोमवार को पैमाइश के लिए कहा था। नन्हीं देवी बेटे अजीत के साथ इसी के लिए गांव जा रही थीं। नगरिया और जरौल गांव के बीच आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। नन्हीं देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं और अजीत को भी चोटें लगीं। मुकेश और अन्य लोग उन्हें फतेहगंज पूर्वी थाने ले गए, जहां से फरीदपुर सीएचसी भेजा गया।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि महिला की मौत बिजली के पोल से बाइक टकराने के बाद उछलकर गिरने से हुई। उन्होंने कहा कि जमीन के मामले में फसल की नीलामी करवाकर रुपये प्रधान को सुपुर्द कर दिए गए थे। जमीन विवाद में मुकदमा चल रहा है। 

न्याय के लिए भटक रहा परिवार
पीड़ित परिवार तहसील दिवसों से लेकर उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगा चुका है। उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। परिवार का कहना है कि थाना दिवस और तहसील समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है। यह जमीनी विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed