Pilibhit News: सपा कार्यालय में बकरों की कुर्बानी पड़ी भारी, पार्टी के जिला महासचिव पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत में सपा के अस्थायी कार्यालय में बकरीद पर बकरों की कुर्बानी की गई। यह मामला सामने आने पर पुलिस ने सपा के जिला महासचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के केजीएन टू कॉलोनी में स्थित सपा के अस्थायी कार्यालय में बकरीद पर बकरों की कुर्बानी की गई। यह मामला सामने आने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी की ओर से कोतवाली में संपत्ति के मालिक सपा के जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक जून को वह अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि केजीएन-1 कॉलोनी निवासी नफीस अहमद पुत्र रहीश अहमद अपने घर को सार्वजनिक स्थल सपा कार्यालय के रूप में संचालित कर रहे हैं। आरोप है कि बकरीद के दौरान 28 मई से 30 मई 2026 के बीच नफीस अहमद ने बकरों को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित किया और बिना अनुमति सार्वजनिक रूप से कुर्बानी की।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त कृत्य सार्वजनिक रूप से किया गया, जिससे कानून व्यवस्था और निर्धारित नियमों के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सपा महासचिव नफीस अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। कोतवाल परमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आठ माह पूर्व बनाया गया सपा का अस्थायी कार्यालय
शहर में दशकों से सपा का कार्यालय नकटादाना स्थित नगर पालिका के ईओ आवास में संचालित होता था। करीब आठ माह पूर्व ईओ आवास को खाली कराने के बाद पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से भवन को जेसीबी से गिरा दिया गया था। आठ माह से सपा की ओर से सपा के जिला महासचिव शहर के केजीएन-1 निवासी सपा जिला महासचिव नफीस अंसारी के केजीएन टू कॉलोनी के गेट पर स्थित संपत्ति पर अस्थाई कार्यालय बनाया गया। इसमें सपा पदाधिकारियों की ओर से नियमित बैठक की जा रही है।