{"_id":"69bc549f25e4bd087e07d70c","slug":"uncle-and-nephew-attacked-while-trying-to-free-a-tied-cow-case-filed-against-10-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102919-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंधी गाय खोलने गए चाचा-भतीजे पर हमला, 10 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंधी गाय खोलने गए चाचा-भतीजे पर हमला, 10 पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। घर में बंधी गाय को खोलने गए चाचा-भतीजे पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मेगीनगला गांव निवासी धर्मपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और बेटा अभिषेक अपने घर में बंधी गाय को खोलने गए। तभी गांव के ही भानु प्रताप, जगमोहन, रामेंद्र, राधेश्याम, धर्मेंद्र, मनोज, वीरेंद्र, अंकुश, अंकित, सनी आ गए और हमला कर दिया। तभी उनके भाई होशियार सिंह पहुंच गए। हमलावर होशियार सिंह व अभिषेक को लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। इसमें भाई घायल हो गया।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
--
रंजिश में तीन लोग भिड़े, चालान
बिशारतगंज। रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, गांव नूरपुर बुजुर्ग निवासी जयपाल व धर्मपाल की गांव के ही रामगोपाल से रंजिश चल रही है। इसको लेकर दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को झगड़े पर उतारू हो रहे थे। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। संवाद
Trending Videos