सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Human Rights Commission summoned the District Magistrate

Bareilly News: उप्र मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को किया तलब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
UP Human Rights Commission summoned the District Magistrate
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ईओ और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल विवाद के मामले की रिपोर्ट नहीं भेजने पर उप्र मानवाधिकार आयोग ने डीएम बरेली अविनाश सिंह को नोटिस भेजकर एक अप्रैल को रिपोर्ट सहित तलब किया है। आदेश का अनुपालन कराने के लिए बरेली कमिश्नर को भी निर्देशित किया है।
Trending Videos

करीब चार माह पूर्व कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान के आगे का हिस्सा तोड़ने को लेकर ईओ और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से तहरीर दी गई थी, लेकिन केवल ईओ की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे नाराज आशीष अग्रवाल ने सीएम सहित उप्र मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी।
आयोग ने डीएम बरेली को 15 दिसंबर 2025, फिर चार फरवरी 2026 को नोटिस देकर प्रकरण की रिपोर्ट मांगी थी। अब बुधवार को भेजे नोटिस में एक अप्रैल तक हर हाल में रिपोर्ट भेजने या खुद लेकर आने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल को भी बुधवार को इस संबंध में पत्र मिला है। इसमें डीएम से मांगी गई रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed