सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urs-e-Tajushsharia will begin today with the hoisting of the flag in Bareilly

Bareilly News: परचम कुशाई से आज होगा उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज, शहरभर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया 24 और 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को उर्स का आगाज परचम कुशाई रस्म के साथ होगा। दो दिवसीय उर्स में लाखों अकीदतमंदों के आने की संभावना है। उर्स को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
 

Urs-e-Tajushsharia will begin today with the hoisting of the flag in Bareilly
उर्स स्थल जमीयतुर्रजा में की गई सजावट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खां का दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया शुक्रवार से मनाया जाएगा। मथुरापुर में उर्स स्थल सज चुका है। उर्स शरीफ का आगाज परचम कुशाई की रस्म से होगा।

Trending Videos


परचम कुशाई की रस्म शाम को आला हजरत दरगाह स्थित खानकाह ताजुश्शरिया पर सज्जादानशीन व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी अदा करेंगे। इससे पहले शाम पांच बजे शाहबाद स्थित मिलन शादी हाल के निकट से परचमी जुलूस निकाला जाएगा, जो कुतुबखाना, बिहारीपुर होते हुए दरगाह आला हजरत पर सलामी पेश कर खानकाह ताजुश्शरिया पर मुकम्मल होगा। जुलूस की सरपरस्ती जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल शाम को होगा कुल शरीफ 
उर्स प्रभारी सलमान हसन खान ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन सुबह छह बजे कुरान ख्वानी, नातो मनकबत और शाम को परचम कुशाई होगी। रात में 9:30 बजे से तकरीरी जलसा होगा। देर रात 1:30 बजे मुफ्ती आजम हिंद का खुल शरीफ होगा। अगले दिन 25 अप्रैल को खानकाह ताजुश्शरिया सुबह कुरान ख्वानी, नातो मनकबत के बाद सुबह 7:10 बजे मुफस्सिरे आजम का कुल शरीफ होगा। दोपहर जुमा के बाद मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर उलमा इकराम की तकरीर और शाम 7:14 बजे हुजूर ताजुश्शरिया का कुल शरीफ होगा। इसी के साथ उर्स मुकम्मल होगा।

उर्स में डीजे और संतीत पर पाबंदी
उर्स ताजुश्शरिया के लिए प्रबंधन की ओर से कई ताकीद की गई हैं। इस संबंध में जमात रजा मुस्तफा के पूर्व मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि चादरों को जुलूस डीजे और संगीत वाली नात पर सख्त पाबंदी रहेगी। साथ ही रास्ते में संजीदगी और अकीदत के साथ दुरूदों सलाम पेश करते हुए चलें। यह अपील सभी चादरें के जुलूस लाने वाले अकीदतमंदों से की गई। उन्होंने यह भी बताया कि जो जायरीन उर्स में नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए उर्स में जुड़ने के लिए दोनों दिन ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। लिंग सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा। 

उर्स से पहले ड्रोन उड़ाकर की गई छतों की जांच
शहर में शुक्रवार और शनिवार को प्रस्तावित ताजुश्शरिया उर्स में शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बृहस्पतिवार को अफसरों ने पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करके उन्हें ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए। ड्रोन से संबंधित इलाकों में छतों पर ईंट-पत्थर देखे गए। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा और पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से पुलिस बल को निर्देश दिए। 

ब्रीफिंग का मुख्य उद्देश्य उर्स के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से कर्तव्य निभाने के निर्देश दिए। संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन का पालन कराने को कहा गया। पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

इन इलाकों में की गई जांच
उर्स की सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। बिहारीपुर ढाल से मलूकपुर चौकी, सिटी सब्जी मंडी और आजमनगर इंद्रा मार्केट के मार्गों पर छतों की जांच हुई। छतों पर ईंट-पत्थर जैसी सामग्री की मौजूदगी जांची गई। हालांकि कोतवाल धनंजय पांडेय ने बताया कि किसी छत पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed