{"_id":"69dc0cc1982eb2fbc20c5564","slug":"vegetables-are-being-sold-at-double-the-price-in-the-wholesale-market-while-they-are-cheap-in-the-market-bareilly-news-c-4-bly1053-862704-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थोक मंडी में सस्ती, बाजार में दोगुनी कीमत पर बिक रहीं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थोक मंडी में सस्ती, बाजार में दोगुनी कीमत पर बिक रहीं सब्जियां
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थोक मंडी में सब्जियां सस्ती होने के कारण किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है। यही सब्जियां जब मंडी से निकलकर बाजार तक पहुंच रही हैं तो उनकी कीमत दोगुनी हो जा रही है। ठेले वाले तो मोहल्ले-मोहल्ले में अलग कीमत वसूलते हैं। पॉश इलाकों में वे दाम को और बढ़ाकर बताते हैं। इस पूरी शृंखला में बिचौलिये मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
डेलापीर सब्जी मंडी में जिले के साथ बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा आदि से भी सब्जियां आती हैं। आढ़ती सतीश कुमार ने बताया कि इन दिनों देसी टमाटर मंडी की आवक ज्यादा है। खपत उससे कम होने के कारण किसानों को उचित भाव नहीं मिल पा रहा है। रविवार को मंडी में टमाटर 10 रुपये किलो बिका। फुटकर बाजार में यह 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
एक अन्य आढ़ती ताहिर ने बताया कि पिछले साल जुलाई, अगस्त में देहरादून, शिमला व हल्द्वानी आदि का टमाटर काफी महंगा बिका था। इस बार भी भाव में तेजी आने की संभावना है। किसान घनश्याम ने बताया कि टमाटर को लगाने से लेकर मंडी पहुंचाने तक 10 रुपये प्रति किलो तक खर्च आता है, लेकिन इन दिनों इतना भी नहीं निकल पा रहा है। आलू के दाम गिरकर तीन से पांच रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं। प्याज मंडी में आठ से 13 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 15 से 25 रुपये प्रति किलो तक है। अभी प्याज पश्चिम बंगाल के बेलडांगा, महाराष्ट्र के नासिक, मध्य प्रदेश के सागर से आ रहा है। आढ़ती रोहित सोनकर व आसिफ ने बताया कि 15 दिनों से भाव कम हुए हैं।
विभिन्न सब्जियों की थोक व फुटकर कीमतें
सब्जी थोक भाव फुटकर भाव
आलू 3-5 8-10
टमाटर 10 20-30
गोभी 10 20
मिर्ची 15 25
शिमला मिर्च 10 20
नोट : कीमतें डेलापीर मंडी और फुटकर बाजार के अनुसार रुपये प्रति किलो में।
वर्जन
इस समय बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, मुरादाबाद, अमरोहा से टमाटर आ रहा हैं। इस वजह से भी रेट सामान्य बना हुआ है। बरेली में टमाटर का उत्पादन कम होता है पर आलू का उत्पादन अच्छा होता है। इस वजह से भाव गिर जाता है। - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
Trending Videos