सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update Bareilly being colder than Shimla and Mussoorie

Weather Update: रुहेलखंड में सर्दी का सितम जारी, शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडा बरेली; ऑरेंज अलर्ट जारी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र भयंकर ठंड की चपेट में है। बृहस्पतिवार को बरेली और शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शिमला, नैनीताल और मंसूरी से भी ज्यादा ठंडे दोनों जिले रहे। शुक्रवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है। 

weather update Bareilly being colder than Shimla and Mussoorie
ठंड से बचने के लिए चेहरे को स्कार्फ से ढककर जाती युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Trending Videos

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से रुहेलखंड शीतलहर की चपेट में है। बृहस्पतिवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली और शाहजहांपुर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडे रहे। शाहजहांपुर में जनवरी के प्रेक्षण इतिहास में नौवां सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ठंड को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञ के मुताबिक, घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर भी सताएगी। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को बरेली में अधिकतम पारा सामान्य तापमान 18.6 से 7.4 डिग्री कम 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से तीन डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान पारा सामान्य से 7.1 डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के बीच पाला भी गिरा
कोहरे और बर्फीली हवा का सितम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 10 साल बाद अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शिमला, नैनीताल, मसूरी से भी कम रहा। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने पाला गिरने का अहसास भी किया। रात से ही घना कोहरा छा गया। शुक्रवार को भी सर्दी का सितम जारी है।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शिमला में दिन का पारा 14.4 डिग्री, नैनीताल में 12.5 डिग्री, मसूरी में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बरेली में यह 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दस वर्षों के आंकड़े
बीते दस साल के आंकड़ों में आठ दिसंबर को अधिकतम, न्यूनतम पारा क्रमश: वर्ष 2025 में 13.9, 10.8, 2024 में 16.1, 9.0, 2023 में 11.9, 2.9, 2022 में 22.1, 13.3, 2021 में 21.3, 12.9, 2020 में 17.6, 11.5, 2019 में 22.3, 7.4, 2018 में 18.1, 4.8, 2017 में 15.5, 10.4, 2016 में 24.0, 13.5, 2015 में 15.8, 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम पारा औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज हो रहा है। क्रमवार 20 जनवरी तक शीत दिवस का अनुमान है। 11 जनवरी से हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से कुछ हद तक राहत मुमकिन है।

बदायूं और पीलीभीत का तापमान 
बदायूं में बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमवार 18.7 और 7.1, पीलीभीत में अधिकतम 18.8 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लखीमपुर खीरी जिले में अधिकतम तापमान 15.6 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed