सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   where there is a PNG line LPG supply will be stopped notice issued in Bareilly

LPG Update: बरेली में जहां पीएनजी लाइन, वहां के सवा लाख आवासों की एलपीजी आपूर्ति होगी बंद, नोटिस जारी

अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 17 Apr 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के जिन इलाकों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है, वहां एलपीजी आपूर्ति तीन माह के बाद बंद हो जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। 

where there is a PNG line LPG supply will be stopped notice issued in Bareilly
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच अब पीएनजी लाइन वाले इलाकों के प्रत्येक आवास में कनेक्शन अनिवार्य हो गया है। ऐसे इलाकों के करीब सवा लाख उपभोक्ताओं की एलपीजी आपूर्ति तीन माह के बाद बंद हो जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से जारी आदेश के क्रम में जिला प्रशासन ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनकी एलपीजी आपूर्ति बंद करने का सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।

Trending Videos


नोटिस के मुताबिक, जिस आवासीय क्षेत्र पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछी है और गैस की आपूर्ति भी हो रही है, वहां के एलपीजी उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाने के तीन माह के बाद आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस दौरान उन्हें निर्देश की जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा में पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। एलपीजी आपूर्ति बंद करने का सार्वजनिक नोटिस जारी होने के बाद सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के अफसर संबंधित क्षेत्रों में लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी में जुट गए हैं। आवेदन मिलने पर मोबाइल टीम के जरिये तेजी से कनेक्शन कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 80 फीसदी इलाकों में बिछी है पीएनजी लाइन
सीयूजीएल अधिकारी अभिषेक राहिल ने बताया कि नगर निगम सीमा में 80 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रफल में पीएनजी लाइन बिछी है। पुराना शहर, सैलानी जैसे अतिसघन इलाकों में लाइन नहीं बिछी है। शहर में करीब ढाई लाख आवास हैं। इनमें से अब तक 50 हजार घरों में ही पीएनजी कनेक्शन है। करीब एक लाख आवासों में कनेक्शन देने की तैयारी है। जिन इलाकों में लाइन है, वहां के सभी आवासों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कवर किया जाएगा।

नकटिया, भरतौल, बदायूं रोड, कैंट में भी नियम लागू 
पीएनजी लाइन देहात और सैन्य क्षेत्र में भी पहुंच गई है। लिहाजा, कैंट के आवास भी आदेश की जद में आएंगे। देहात क्षेत्र में नकटिया के इलाकों समेत ग्राम पंचायत भरतौल में बीते वर्ष ही पीएनजी लाइन बिछी है, पर अभी हर घर में कनेक्शन नहीं हैं। नगर निगम से एनओसी मिलने पर पटेल विहार, चौकी चौराहा, चौपुला, सुभाषनगर, आंचल कॉलोनी, विश्वनाथ पुरम, एसबीआई कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी, बदायूं रोड की ओर पीएनजी लाइन बिछने लगी है। इनमें कुछ इलाकों में लाइन पहले से थी, पर कनेक्शन अब हो रहे हैं।

डेढ़ माह में दो हजार बढ़ गए पीएनजी उपभोक्ता 
एलपीजी किल्लत के बीच लोगों का रुझान पीएनजी की ओर बढ़ा है। इसकी पुष्टि डेढ़ माह में नए उपभोक्ताओं के कनेक्शन की रिपोर्ट कर रही है। सीयूजीएल के जीएम जितेंद्र गौतम के मुताबिक, माह भर पहले करीब 51 हजार उपभोक्ता थे जो अब 53 हजार हो गए हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी फैक्टरियों में भी व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शन बढ़ने लगे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पीएनजी लाइन से आच्छादित क्षेत्र के जिन आवासों में कनेक्शन नहीं हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं। तीन माह बाद इन इलाकों में में एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। निवासियों से अपील है कि वे समय रहते पीएनजी कनेक्शन करा लें, ताकि कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed