{"_id":"6a1e74964c9d006562093687","slug":"woman-befriended-a-lawyer-on-facebook-and-then-cheated-him-in-bareilly-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी: युवती ने वकील को दिखाए सुनहरे सपने, फिर ठग लिए 15.45 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी: युवती ने वकील को दिखाए सुनहरे सपने, फिर ठग लिए 15.45 लाख रुपये
Tue, 02 Jun 2026 11:45 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:45 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में एक वकील को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने उन्हें सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए और फिर निवेश का झांसा देकर 15.45 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में वकील को एक युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती कर ली। फिर सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया और शेयर व क्रिप्टो करेंसी में उनके 15.45 लाख रुपये लगवा दिए। बाद में महिला ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया तो पता लगा कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के निवासी अधिवक्ता अजय प्रकाश ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि इसी साल मार्च में कोमल अग्रवाल नाम से एक महिला ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। अजय प्रकाश ने कोमल को फेसबुक से जोड़ लिया। कोमल अग्रवाल ने खुद को अजमेर का निवासी बताया और दोस्ती बढ़ाकर बात करना शुरू कर दिया। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए क्रिप्टो व शेयर बाजार में निवेश करने पर तगड़े मुनाफे का झांसा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली बच्चा चोरी मामला: नर्स सीता और उसके साथियों की जब्त होगी संपत्ति, अल्ट्रासाउंड सेंटर भी जांच की जद में
विज्ञापन
कई बार ट्रांसफर कराई रकम
कोमल ने रविंद्र भाटी नाम के युवक से संपर्क करा दिया। कोमल व रविंद्र ने मिलकर धीरे-धीरे अजय प्रकाश से 1544930 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोनों ने उनका नंबर ब्लॉक कर अपने नंबर बंद कर लिए। जानकारी करने पर पता लगा कि ठगी हो चुकी है। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।