सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young woman from Shahjahanpur goes missing after taking constable recruitment exam.

Bareilly News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने के बाद लापता हुई शाहजहांपुर की युवती

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young woman from Shahjahanpur goes missing after taking constable recruitment exam.
विज्ञापन
बरेली। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के बाद शाहजहांपुर की युवती इज्जत नगर इलाके में बहन के कमरे से लापता हो गई। युवती के पिता ने गांव निवासी युवक पर फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद इलाके से आए व्यक्ति ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी बेटी 10 जून को पुलिस की परीक्षा देने बरेली आई थी। परीक्षा के बाद वह इज्जत नगर क्षेत्र में बड़ी बहन के कमरे पर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को उनकी बड़ी बेटी बीए का पेपर देने जलालाबाद चली गई। जब बड़ी बेटी वापस अपने कमरे पर पहुंची तो देखा कि उसकी छोटी बहन वहां नहीं है। पता लगा कि बड़ी बेटी की सहेली से बाजार जाने की बात कहकर उनकी छोटी बेटी कमरे से गई फिर वापस नहीं आई।
विज्ञापन

पिता ने अपने गांव के निवासी युवक रवि पर अपनी बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि रवि भी लापता है, रवि के परिजनों से जब अपनी बेटी के बारे में पूछा तो झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed