{"_id":"69cabef2f3c35ae9930608a4","slug":"14-anganwadi-and-68-assistants-received-appointment-letters-basti-news-c-207-1-bst1006-155855-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 14 आंगनबाड़ी व 68 सहायिकाओं को मिला नियुक्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 14 आंगनबाड़ी व 68 सहायिकाओं को मिला नियुक्तिपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत जिले में 31 आगनबाड़ी केंद्रों, दो बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण कलक्ट्रेट से गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने बटन दबाकर किया।
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि आप लोगों को नई जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी को पूरी तत्परता के साथ निभाएं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज के गुलाब सोनकर, सदर के मो. सलीम, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से चयनित 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 68 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर एक ग्रोथ माॅनिटरिंग डिवाइस भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीपीओ राजेश कुमार, संबंधित सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos