{"_id":"69d409fbc8069f154802b926","slug":"hpv-vaccination-week-will-be-celebrated-from-today-special-campaign-will-be-run-basti-news-c-207-1-bst1005-156279-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से मनाया जाएगा एचपीवी टीकाकरण सप्ताह, चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से मनाया जाएगा एचपीवी टीकाकरण सप्ताह, चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण सप्ताह मनाया जाएगा। सात अप्रैल से यह अभियान शुरू होगा जो 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना करेंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी के अनुसार, इस अभियान के तहत जिले की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह टीका 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेज पर भी टीकाकरण किया जाएगा। जहां पर कोल्ड चैन पॉइंट (सीसीपी), एईएफआई प्रबंधन के लिए समर्पित चिकित्सा अधिकारी, इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर/लैपटॉप एवं प्रिंटर की उपलब्धता रहेगी। एएनएम अपने उपकेंद्र/शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों का भ्रमण करके एचपीवी टीकाकरण अभियान के बारे में वहां के प्रधानाचार्य/क्लास टीचर को सूचित करेंगी, तथा लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को जागरूक करेंगी।
क्षेत्र में आने वाले मदरसों में भी भ्रमण करें लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए वहां पढ़ने वाले लाभार्थियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूक करें। रोजाना 25 से 50 बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। ग्राम प्रधान/वार्ड मेंबर्स एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों को इस टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
Trending Videos