सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people arrested for cheating in the name of sending people abroad

Basti News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for cheating in the name of sending people abroad
विज्ञापन
बस्ती। थाना नगर, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जहांगीर अंसारी और आजाद अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी टोला वार्ड नंबर 31 नगर पालिका बगहा थाना बगहा जनपद पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में की गई है।
Trending Videos

एएसपी श्याकांत ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दोनों आरोपी बिहार के है। यहां लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने का काम करते थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोनों आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहे से 100 मीटर पहले सुबह 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 09 अदद पासपोर्ट, 10 अदद वीजा की छायाप्रति व पांच हजार रुपये भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह लोग घनी आबादी में किराये पर रूम लेकर ऑफिस बनाते हैं। विदेश भेजने के लिए पंफलेट छपवाकर क्षेत्र में बांटने के अलावा चस्पा कर देते हैं। जो लोग आते हैं उनसे पासपोर्ट और प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये वसूल करते हैं। जब 8-10 लोग इनके झांसे में आ जाते हैं तो फर्जी बीजा बनवाकर दिल्ली तक भेजते हैं।
वहां लोगों को बीजा के फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद वापस होना पड़ता है। इधर, आरोपी मौके से फरार होकर दूसरा अड्डा तलाश लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed