{"_id":"65-93442","slug":"Basti-93442-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा उफान पर, कई गांवों में बाढ़ का संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा उफान पर, कई गांवों में बाढ़ का संकट
Basti
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। नेपाल से पानी छोडे़ जाने से शनिवार से ही घाघरा नदी उफान पर है। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से वीडी बांध के दक्षिण कई गांव में किनारे पानी पहुंच गया है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, रविवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 से 93.250 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से 52 सेमी ज्यादा है। इससे वीडी बांध पर दबाव बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्रैया तहसील के टकटकवा, पहड़वापुर, दिलासपुरा, टेढ़वा, सुभिका बाबू, भूअरिया, देवरागंग बरार गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। सूबिका बाबू गांव के लोग वीडी बंधे पर शरण ले रहे हैं। नाव से बंधे पर आ रहे हैं। इसके चलते गांव वाले अपने खाने के सामान के साथ ही अन्य घरेलू वस्तु को सुरक्षित जगह पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। गांव के सोनू, जीत मल, राम लखन, मंगरू, देवलाल, महावीर ने बताया कि शनिवार को गांव चारों तरफ से नदी के पानी से घिरा गया। मजबूरी में हम लोग नाव के सहारे बंधे पर आ रहे हैं। वहीं टेढ़वा और अशोकपुर माझा गांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पारा के पास बने 16 छोटे स्पर के ऊपर से पानी बह रहा है। जबकि दोनों बडे़ स्पर पर दबाव बढ़ गया है। अभियंता एपी सिंह ने बताया कि बंधे को अभी कोई खतरा नहीं है। वीडी बांध पर मजदूरों से स्पर की मरम्मत कराई जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से छोटे स्परों के ऊपर पानी बह रहा है।
हर्रैया तहसील में 5816 हेक्टेयर फसल बाढ़ प्रभावित
बस्ती। एडीएम प्रताप सिंह भदोरिया ने बताया कि बाढ़ के चलते हर्रैया तहसील क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। अभी तक 5816 हेेक्टेअर फसल प्रभावित हो चुकी है। 55 गांव जिसमें 35 आबाद गांव हैं, बाढ़ प्रभावित हैं। लोगों की सुविधा के लिए 25 नावें लगाई गई हैं। पांच राहत शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदार निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। बताया कि नायब तहसीलदार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं। पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बताया कि बाढ़ को लेकर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

Trending Videos