सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A mini stadium will be built on 1.4 hectares in Dharampur, providing convenience to players in practice.

Basti News: धरमपुर में 1.4 हेक्टेयर में बनेगा मिनी स्टेडियम, खिलाड़ियों को अभ्यास में मिलेगी सहूलियत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A mini stadium will be built on 1.4 hectares in Dharampur, providing convenience to players in practice.
विज्ञापन
बस्ती। जिले के परशुरामपुर ब्लॉक के धरमपुर में करीब 10 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम बनने जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रैक्टिस में आसानी होगी और बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल में बेहतर प्रदर्शन कर क्षितिज पर पहुंचने का मौका मिलेगा।
Trending Videos

ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व उनको बेहतर मंच देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रामीण मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग के अनुसार, विभाग की ओर से 1.4 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है। नामित एजेंसी यूपी आरएनएसएस ने करीब 10 करोड़ रुपये का आगणन तैयार किया है। मंजूरी के लिए शासन को फाइल भेज दी गई है, अब वहां से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि स्टेडियम का निर्माण आधुनिक मानकों पर किया जाएगा। इसमें एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस जोन, जिम, पानी व शौचालय की व्यवस्था और प्रशासनिक भवन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेडियम के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक क्षेत्र में इस तरह का कोई स्टेडियम नहीं था। इसकी वजह से कई प्रतिभावान खिलाड़ी अभ्यास और प्रतियोगिताओं के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। ---
दो और गांवाें में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव
युवा कल्याण विभाग ने भानपुर के जोगिया और कुदरहा के विशेनपुर गांव में भी मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, अभी जमीनी अड़चन दूर न होने के चलते शासन से फाइनल वापस आ गई है। अब फिर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
---
खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा
ग्रामीण क्षेत्रों में कई खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में खेल के क्षेत्र में कॅरिअर को आगे नहीं बढ़ा पाते। नए स्टेडियम के बनने से उन्हें न केवल अभ्यास के लिए स्थान मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा में निखार भी आएगी। इससे उन्हें जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
कोट
धरमपुर गांव में 1.4 हेक्टेयर में मिनी स्टेडियम बनेगा, आगणन तैयार करके शासन को भेजा गया है। बजट आवंटित होने पर एजेंसी कार्य शुरू करेगी।
-आरपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed