सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of a youth from Bihar found hanging from a tree near the railway track

Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ से लटका मिला बिहार के युवक का शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth from Bihar found hanging from a tree near the railway track
web -
विज्ञापन
बभनान। रेलवे स्टेशन से दो किमी पूर्व रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार की सुबह बिहार के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। युवक की जेब में दो सौ रुपये और आधार कार्ड मिला। उस पर कृष्ण कुमार (22) पुत्र शत्रुघ्न ग्राम गौरा जनपद सीतामढ़ी बिहार लिखा हुआ है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड के ग्रामीण सुबह संपर्क फाटक संख्या 220 व 221 के बीच अप ट्रैक के किनारे शौच करने आए थे। इसी बीच युवक का शव ट्रैक के किनारे पेड़ पर ऊंचाई पर लटका हुआ देखा। यह बात धीरे-धीरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया, मगर युवक की पहचान नहीं हो पाई। इसी बीच वार्ड के सभासद ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है की घटना स्थल के पास ही रेलवे का अंडरपास बनाया जा रहा है। युवक देखने में मजदूर लग रहा है। मौके पर पहुंचे मजदूरों ने युवक की पहचान करने से इन्कार कर दिया। गौर के थानेदार अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed