सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A molested accused entered the house of a minor student in Basti and shot her dead.

गिड़गिड़ाती रही..नहीं पसीज: रेप के आरोपी ने घर में घुसकर की थी नाबालिग छात्रा की हत्या, थानेदार लाइन हाजिर

अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कुछ महीने पहले बेटी से दरिंदगी की थी। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। बेटी ने दूरी बनाई तो वह वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। छात्रा की मां ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में धारा बदलकर पॉक्सो एक्ट में कर दिया गया।

A molested accused entered the house of a minor student in Basti and shot her dead.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

 दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की सोमवार की रात सिरफिरे आशिक ने गोली मार कर हत्या कर दी। रात करीब 12:55 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। इससे गांव में सनसनी फैल गई थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि आरोपी का लोकेशन पता चल गया है।

Trending Videos


जल्द की वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं, छात्रा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह गौर के थानेदार संतोष कुमार को भेजा गया है। छात्रा बरामदे में अपने भाई के साथ सो रही थी। परिवार के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर भाई की नींद टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराया। उससे मारपीट की। भागने की कोशिश के दौरान मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग की, मगर निशाना चूक गया। मां ने पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की छानबीन की। मां और भाई से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि आरोपी मंदीप गांव का ही रहने वाला है। वह बेटी के पीछे पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने कुछ महीने पहले बेटी से दरिंदगी की थी। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे।

बेटी ने दूरी बनाई तो वह वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। छात्रा की मां ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में धारा बदलकर पॉक्सो एक्ट में कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed