{"_id":"697fa5a14f8f5681e40885ed","slug":"a-report-has-been-filed-regarding-stone-pelting-on-the-jammu-tawi-amarnath-express-basti-news-c-207-1-bst1006-152400-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर एस (3) कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री के सिर में लग गया और वह चोटिल हो गया। गोंडा रेलवे स्टेशन पर रेल के डॉक्टरों ने उपचार किया। इस मामले में रेलवे कंट्रोल लखनऊ की सूचना पर आरपीएफ बस्ती ने रविवार को अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की है।
बिहार राज्य के भागलपुर जंक्शन से चलकर गोरखपुर-बस्ती के रास्ते जाने वाली जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्य एस (3) में बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के ग्राम मालासर थाना विधान के रहने वाले शंभू कुमार सुमन जम्मूतवी जाने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर 2:59 बजे पहुंचने का समय है। शुक्रवार को लेट होने से यह ट्रेन शाम 3:35 बजे स्टेशन पर आई। स्टॉपेज के बाद ट्रेन गोंडा की तरफ जा रही थी, अभी ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। इससे यात्री शंभू कुमार सर में पत्थर लग गया और वह चोटिल हो गए।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा और जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल से ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई है, उसी के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है, जो भी लोग इस तरह की हरकत किए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos