{"_id":"69f244462f1baad6f5036337","slug":"a-young-man-was-attacked-due-to-an-old-rivalry-his-father-was-also-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-157763-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पिता भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पिता भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर बाजार थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव का मामला
नगर बाजार। थाना क्षेत्र कलवारी के डारीडीहा गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी चंदन निषाद ने पंच से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी कृष्णचंद्र पुत्र रमेश निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव का चंदन निषाद उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी ने हाथ में पहने पंच से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता रमेश निषाद को भी आरोपी ने गाली देते हुए पंच से मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos