फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agauna transformer damaged by lightning strike; power supply disrupted.

Basti News: बिजली गिरने से अगौना का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

Mon, 13 Jul 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agauna transformer damaged by lightning strike; power supply disrupted.
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र कलवारी के अंतर्गत अगौना में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात वज्रपात से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र कलवारी पर किया। रविवार दिन में अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर जांच किए तो पता चला कि ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसे बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भेजा गया है। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है, इसके बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed