{"_id":"6a53ec40532d90914a0a9508","slug":"cause-of-death-unclear-in-post-mortem-viscera-preserved-basti-news-c-207-1-bst1006-162233-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के चन्दोखा निवासी किसान हरीराम की मौत रहस्य बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत की वजह स्पष्ट नहीं होने से ग्रामीण तरह- तरह की कयास लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विसरा सुरक्षित कराया गया है। जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
दो दिन पहले शुक्रवार की रात किसान हरीराम हरीराम (56) घर से खाना खाकर बगल के गांव चाईबारी में बटाई के खेत की सिंचाई करने गए थे। शनिवार की सुबह उसी खेत में ग्रामीणों ने उनका शव देखा। वाल्टरगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसलिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित कराया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
रविवार को ही देर शाम क्षेत्र के कुआनो नदी के बक्सई घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है। जिसकी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहीं मृतक के घर मातम का माहौल है। आने जाने वाले लोग परिवार के लोगों से मौत की वजह पूछ रहे हैं ।