सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agreement reached on running buses on deprived routes

Basti News: वंचित रूटों पर बस चलाने पर बनी सहमति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on running buses on deprived routes
ग्रामीण रूटों पर बस संचालन संबंधी बैठक में चर्चा करते अ​धिकारी व संचालक स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत को सुगम एवं सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए बृहस्पतिवार को निजी बस संचालकों के साथ विभागीय बैठक हुई। कई वंचित रूटों पर बस चलाने पर संचालकों ने अपनी सहमति दी है।
Trending Videos

आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने कहा कि योजना का उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ना तथा ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी और सुरक्षित पहुंच प्रदान करना तथा निजी क्षेत्र के बस संचालकों के माध्यम से उन ग्रामीण मार्गों पर सेवा प्रदान करना है। इस योजना में 15 से 28 सीट क्षमता की डीजल/सीएनजी/इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जायेंगी, जिनकी आयु आठ वर्ष से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ अधिकतम 10 वर्ष के लिए संयोजन किया जाएगा। बाद में पांच-पांच वर्ष की अवधि के लिए बढ़ायी जा सकेगी। परिवहन निगम संरक्षण एवं नियंत्रण में संचालन के लिए 2000 प्रति आवेदन शुल्क देय होगा। इस योजना में संचालकों को परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी तथा वह स्वयं अपने मार्ग का चयन कर सकेंगे। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। जिसे जनपद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटीसी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
इस मौके पर सुरेश कुमार, माला बाजपेयी, निजी बस यूनियन के पदाधिकारी धीरेंद्र शुक्ल, सुरेंद्रनाथ, गयापाल, सीबी लाल, प्रदीप कुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed