सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to rape an innocent, accused arrested

Basti News: मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape an innocent, accused arrested
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम करीब 7:30 जे चाॅकलेट खरीदने गई मासूम को एक दरिंदा झाड़ियों में खींच ले गया। तभी लोगों की नजर पड़ गई। पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा सहिद निवासी आरोपी कादिर हुसैन (40) पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के नाना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की देर शाम उनकी नौ वर्षीय नतिनी गांव के चौराहे के दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। उसी समय आरोपी भी पहुंच गया। नतिनी का हाथ पकड़ कर खींचकर झाड़ियों की तरफ ले गया। कपड़े फाड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतिनी के शोर मचाने पर कुछ लोगों की नजर पड़ गई। इसके बाद आरोपी भाग गया। वाल्टगंज थानेदार उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां कई वर्षों से रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed