सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Station Road agency closed in the afternoon...consumers returned disappointed.

Basti News: दोपहर में बंद हो गई स्टेशन रोड की एजेंसी...निराश लौटे उपभोक्ता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Station Road agency closed in the afternoon...consumers returned disappointed.
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस का किल्लत अभी भी बरकरार है। पूर्ति विभाग के दावे के अनुसार रोजाना 10 से 11 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति जिले भर में हो रही हैं। बावजूद इसके होम डिलीवरी की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है।
Trending Videos

कई उपभोक्ताओं को 976 का सिलिंडर ब्लैक में 1200 से 1500 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नवरात्र और ईद पर्व होने के नाते उपभोक्ताओं की भीड़ और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित एक गैस एजेंसी बृहस्पतिवार को सुबह कुछ देर के लिए खोली गई थी। यहां भीड़ बढ़ गई, बाद में एजेंसी बंद कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
कुछ उपभोक्ता एजेंसी बंद होने के बाद भी आसपास बैठे रहे। दोपहर दो बजे तक एजेंसी नहीं खुली। यह बात डीएसओ विमल कुमार शुक्ल के संज्ञान में पहुंची तो उन्होंने शाम पांच बजे एजेंसी खुला होने का दावा किया। कहा कि दोपहर में एजेंसी संचालकों को बैठक में बुलाया गया था। इसलिए कुछ देर के लिए एजेंसी बंद रही होगी।
उपभोक्ता राकेश कुमार ने बताया कि एजेंसी खुलने के एक घंटे बाद ही बंद कर दी गई। जबकि रानी देवी ने बताया कि उनका भारत गैस कंपनी का कनेक्शन नंबर 107590819 है। उन्होंने बुकिंग भी की है। लेकिन, दस दिन से उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर एक दिन बताया गया कि केवाईसी करवाइए। तब से रोजाना आ रही हूं।
केवाईसी नहीं हो पा रहा है। आज तो एजेंसी ही बंद हो गई है। किसी तरह हमें सिलिंडर मिल जाए तो घर में ठीक से खाना बनने लगेगा। मड़वानगर स्थित एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। पटेल चौक, सिविल लाइन, मालवीय रोड, कटरा, अस्पताल चौराहा एजेंसी के सामने दोपहर बाद तक उपभोक्ताओं की लाइन देखी गई। विमला देवी ने बताया कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंच रहा है। जिम्मेदार झूठ में होम डिलीवरी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed