{"_id":"6a6507c7da39699eed06e224","slug":"amritsar-katihar-summer-special-delayed-by-10-hours-passengers-faced-inconvenience-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-bst1013-163042-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल 10 घंटे लेट, दिनभर यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल 10 घंटे लेट, दिनभर यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। समर स्पेशल ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं। सबसे अधिक विलंब अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल एक्सप्रेस में रहा, जो अपने तय समय से करीब 10 घंटे बाद स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रेलवे समय सारिणी के अनुसार अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल एक्सप्रेस का बस्ती स्टेशन पर आगमन सुबह 6:45 बजे निर्धारित था, लेकिन ट्रेन शाम करीब 4:55 बजे पहुंची। सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। कई यात्री लगातार पूछताछ काउंटर पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी लेते रहे।
इसके अलावा कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे, मदार अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे, जननायक एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे, अयोध्या-भटनी मेमू एक घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल साढ़े तीन घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छह घंटे तथा गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुछ विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से संचालित कुछ विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की है। इसके तहत ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस 28 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा विशेष एक्सप्रेस 30 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष एक्सप्रेस 29 अगस्त तक तथा ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष एक्सप्रेस 1 सितंबर तक पांच-पांच अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी। रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त फेरों से महानगरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
कोट
पूर्व में संचालित हो रही कुछ विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए एवं ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर