फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical services at the medical college further strengthened; 16 senior residents deployed.

Basti News: मेडिकल कॉलेज में और मजबूत हुई चिकित्सा सेवा, 16 सीनियर रेजीडेंट की हुई तैनाती

Mon, 27 Jul 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Medical services at the medical college further strengthened; 16 senior residents deployed.
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। कॉलेज को 16 नए सीनियर और 10 जूनियर रेजिडेंट मिले हैं, जिनमें पुरुष और महिला चिकित्सक शामिल हैं। सभी डॉक्टर अनुबंध पर नियुक्त किए गए हैं और विभिन्न विभागों में सेवाएं देंगे। इससे ओपीडी, इमरजेंसी और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती कॉलेज में की गई है। यहां वे मरीजों का उपचार करने के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। रेजिडेंट के आने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और चिकित्सकीय सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में 10 जूनियर रेजीडेंट ने भी कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ी है। साथ ही मेडिकल छात्रों को भी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फार्माकोलॉजी विभाग में एक-एक जबकि कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में दो सीनियर रेजीडेंट की तैनाती हुई है। इसके अलावा अन्य विभाग गायनी, नेत्र, सर्जरी विभाग में सीनियर रेजीडेंट आए हैं। बताया कि रोजाना दो हजार के करीब ओपीडी है। चिकित्सकों की तैनाती से काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed