सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto drivers hike fares in the name of diesel shortage

Basti News: डीजल की किल्लत के नाम पर ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers hike fares in the name of diesel shortage
विज्ञापन
देवरिया। जिले में डीजल की कृत्रिम किल्लत का बहाना बनाकर ऑटो चालक किराया बढ़ा दे रहे हैं। सबसे अधिक मनमानी देवरिया से कसया रूट पर यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। दिन में सामान्य किराया लेने वाले चालक शाम ढलते ही मनमानी पर उतर आते हैं और दोगुना तक किराया वसूल रहे हैं।
Trending Videos

देवरिया से कसया रोड पर रोडवेज की बसें कम चलती हैं। बीते बुधवार को जैसे ही जिले भर में डीजल संकट की अफवाह फैली, तुरंत ही टैंपो चालकों ने कृत्रिम संकट का हवाला देते हुए किराया बढ़ा दिया। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रही। देवरिया से कंचनपुर, तरकुलवा और कसया के लिए एक बराबर 100 रुपये किराया वसूला गया, जबकि सामान्य दिनों में कसया तक का 50 रुपये और तरकुलवा का किराया 30 रुपये ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों राजेंद्र, बृजनंदन, मालती आदि ने बताया कि टैंपो चालक डीजल व सीएनजी नहीं मिलन की बात कहकर शाम के वक्त अधिक किराया ले रहे हैं। यही हाल कंचनपुर से बघौचघाट मार्ग का भी है। देवरिया से हाटा और हेतिमपुर रोड पर भी टैंपो चालकों ने बृहस्पतिवार को मनमाना किराया वसूला। हालांकि शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों ने सामान्य किराया ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed