{"_id":"69c6d65b7cfb8cf45b0222b4","slug":"ayodhya-ring-road-flyover-takes-shape-road-construction-picks-up-pace-basti-news-c-207-1-bst1005-155639-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रिंग रोड : फ्लाईओवर ने लिया आकार, अब सड़क निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रिंग रोड : फ्लाईओवर ने लिया आकार, अब सड़क निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
बस्ती-अयोध्या हाईवे के बस्ती सीमा के मझौआ दूबे गांव में अयोध्या रिंग रोड का ओवरब्रिज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में विकास की हलचल तेज हो गई है। दो रिंग रोड के साथ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग समेत कई परियोजनाओं पर तेजी से निर्माण चल रहा है। तीनों नई सड़क परियोजनाएं कई मायने में अहम हैं। बस्ती सीमा के मझौआ दूबे गांव के पास फ्लाईओवर का आकार दिखने लगा है। अब सड़क निर्माण ने रफ्तार पकड़ी है। अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के चारों तरफ प्रस्तावित रिंग रोड बस्ती सीमा में 13 गांवों से होकर गुजरेगा। निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को मिली है।
बता दें कि पहले से चल रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में तेजी आई है। अब अयोध्या रिंग रोड पर फ्लाईओवर का स्वरूप दिखने लगा है। बस्ती सीमा में अयोध्या रिंग रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। रिंग रोड के लिए बस्ती, अयोध्या व गोंडा, अंबेडकरनगर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बस्ती जिले में इस सड़क के लिए 13 गांवों के 618 किसानों से 41 हेक्टेयर जमीन 30 करोड़ रुपये में अधिग्रहित की गई है। बैनामशुदा जमीन एनएचएआई के पक्ष में दर्ज होने के बाद निर्माण की रफ्तार और बढ़ गई है।
अयोध्या तीर्थ क्षेत्र का प्रस्तावित 80 किमी लंबाई वाला यह रिंग रोड अयोध्या, बस्ती, गोंडा और अंबेडकरनगर जिलों से होकर गुजरेगा। इससे सीमावर्ती विक्रमजोत, दुबौलिया, परशुरामपुर, गौर, हर्रैया ब्लॉक क्षेत्रों का राजधानी लखनऊ तक आवागमन सुलभ हो जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में विभिन्न पर्वों पर हाईवे का आवागमन बाधित नहीं होगा। अयोध्या रिंग रोड के सहारे लोग मेला क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे।
वहीं रिंग रोड बनने और एक पुल निर्माण होने से विकल्प रास्ता मिल जाएगा और बस्ती, गोरखपुर के लोग आसानी से इसी मार्ग से रिंग रोड के जरिये लखनऊ आ-जा सकेंगे। लगभग 3418 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 67.50 किलोमीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रिंग रोड पर सात फ्लाईओवर, चार रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी), 16 वाहन अंडरपास, 11 मेजर ब्रिज और 18 माइनर ब्रिज का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा सरयू नदी पर दो भव्य पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो अयोध्या को बस्ती और गोंडा से जोड़ेंगे। दोनों पुलों का निर्माण शुरू हो चुका है, इनके निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना न केवल बस्ती की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
बस्ती में इन गांवों से होकर गुजर रही रिंग रोड : जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के रमहटिया, मझौवा दूबे, एकमा हरदिया, पड़रिया, घिरौली पांडेय, रैदासपुर, बड़ागांव, चौरा, मलौली दुबे, पिकौरा चौबे, एलिया जुग्गाराम, एकमा हिरमिया और रायपुर गांव से होकर रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है।
साथ ही विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी, गोरखपुर-लखनऊ हाईवे, गोंडा हाईवे पर रिंगरोड की क्रॉसिंग के लिए पिलर कार्य शुरू है। बताया गया कि इसके लिए सरयू नदी पर दो पुल, सात ओवरब्रिज, चार रेलवे ब्रिज और 16 अंडरपास बनाए जाएंगे। कई पर कार्य चल रहा है।
Trending Videos