{"_id":"69e131a42023316ecd030214","slug":"bangles-bracelets-and-steel-utensils-shine-during-the-wedding-season-basti-news-c-207-1-bst1006-156952-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सहालग में चूड़ी-कंगन और स्टील के बर्तन में आई चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सहालग में चूड़ी-कंगन और स्टील के बर्तन में आई चमक
विज्ञापन
कास्मेटिक की दुकान पर खरीदारी के लिए लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। खरमास खत्म होते ही सहालग का दौर शुरु हो गया है। शुभ कामों के लिए लोग बाजारों की तरफ रुख कर रहे हैं। शादी-ब्याह के लिए चूड़ी, कंगन और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की काफी मांग हैं। इसके अलावा स्टील के कारोबार में भी चमक आई है। दुकानदारों ने अपने यहां शादी-विवाह से संबंधित सामानों को मंगाकर स्टाॅक कर लिया है।
सहालग में कोई फर्नीचर और गाड़ी की बुकिंग करा रहा है तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट खरीद रहा है। डीजे, बैंड, घोड़ा और बग्घी की भी खूब बुकिंग हो रही है। वे शादी के शुभ मुहूर्त को लेकर उत्साहित हैं। बाजारों में बढ़ रही भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। शहर के गांधी नगर स्थित चूड़ी-कंगन की दुकानों पर सहालग शुरु होते ही महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। चूड़ा, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं।
सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता रवि ने बताया कि फैंसी चूड़ी 25 से 150 रुपये, डिजाइन वाले कंगन 100 से 1,000 रुपये, आर्टिफिशियल गले का सेट 300 से 1,200 रुपये तक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार सौंदर्य प्रसाधन में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। महिलाएं और युवतियां आकर्षक डिजाइन वाले चूड़ी-कंगन की मांग ज्यादा कर रही हैं।
सराफा व्यवसायी ने बताया कि इसके अलावा पार्टी के लिए एक ग्राम गोल्ड भी 200 से 1,500 रुपये तक उपलब्ध है। बताया कि दिखने में बिल्कुल हूबहू असली की तरह ही दिखने वाली यह ज्वैलरी लोगों को भा रही है। इस बार इस तरह की ज्वैलरी की मांग में कमी आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बर्तन कारोबार में भी रौनक
बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी खनक सुनाई दे रही है। बर्तनों की दुकानों पर शादी की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बर्तन कारोबारी रवि ने बताया कि इस बार करीब पांच फीसदी मंहगाई बढ़ी है। सहालग शुरु होते ही स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी शुरु हो गई है। बताया कि स्टील ड्रम 500 से 1,200 रुपये, बाल्टी 300 से 450 रुपये, बर्तन स्टैंड 600 से 1,000 रुपये तक लोग खरीद रहे हैं। इसके अलावा गैस की परेशानी के चलते लोग इंडक्शन चूल्हा के साथ ही उसके बर्तन भी खरीद रहे हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X