सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Challenger defeated Medical College team by 57 runs.

Basti News: बस्ती चैलेंजर ने मेडिकल कॉलेज की टीम को 57 रन से दी शिकस्त

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Basti Challenger defeated Medical College team by 57 runs.
शानदार प्रदर्शन करने पर ​खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अ​​ति​थि स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज बस्ती और बस्ती चैलेंजर के बीच मैच खेला गया। जिसमें बस्ती चैलेंजर ने शानदार प्रदर्शन कर मेडिकल कॉलेज को 57 रनों से हरा दिया। मैच में चौके-छक्के खूब लगे।
Trending Videos

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में बस्ती चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती चैलेंजर ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 313 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान विकास चौधरी ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 121 रन बनाए। आदर्श पांडेय ने 66 रन, सौरभ पाल ने 45 और मोहम्मद आमिर ने 35 रनों की पारी खेली।
मेडिकल कॉलेज बस्ती की ओर से अंजनी मिश्रा ने तीन विकेट झटके। शिवम यादव और विनय चौधरी ने एक-एक विकेट लिए। 313 रनों के जवाब में उतरी मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम 256 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 57 रन से हार गई। टीम की ओर से अमन जायसवाल ने 73 रन, अंजनी मिश्रा ने 72 और अमन राजभर ने 36 रनों की पारी खेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed