सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike thief carrying a reward of Rs 50,000 arrested

Basti News: 50 हजार का इनामी बाइक चोर गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike thief carrying a reward of Rs 50,000 arrested
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सात साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लालमन यादव क्षेत्र के बनहा गांव का रहने वाला है, उसपर बाइक चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos

सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि बाइक चोर लालमन यादव को पुलिस कई महीनों से तलाश रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि वह महराजगंज बाजार में मौजूद हैं। इसके बाद घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर बाइक चोरी सहित कई गंभीर अपराध में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 27 नवंबर 2019 को स्वाट टीम और कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई में बाइक चोर विजय कुमार चौधरी, अतुल पाठक, दीपू यादव को दो चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। जिनकी निशानदेही पर सात अन्य बाइक विजय चौधरी के घर से बरामद हुई थीं।
पूछताछ में पता चला कि बाइक चुराने वाले गिरोह में लालमन की सक्रिय भूमिका रहती है। तभी से वह फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed